करोड़ों के नोट जलाने और भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाने वाले आरडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय की मुश्किलें बढ़ती जही जा रही हैं। विनोद राय के ठिकानों पर फिर से गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे छापेमारी की गई। धनकुबेर विनोद राय पर समस्तीपुर में नया मामला सामने आया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आर्थिक एवं साइबर अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की।