गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नालूपानी के पास भारी बोल्डर और भूस्खलन होने के के कारण बीते 19 घंटों से बंद है। हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है। बड़े बोल्डर को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मार्ग खोलने में अभी समय लगेगा।