बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और यात्रा संयोजक कुनाल बिहारी के नेतृत्व में अति पिछड़ा न्याय यात्रा अपने 10वें दिन शुक्रवार को अररिया जिले में पहुंची। यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की एक ऐतिहासिक पहल है, जो बिहार की 38% अति पिछड़ा आबादी को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।