यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित जीवनी मंडी से कृष्णा नगर तक कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जिलाधिकारी संग दौरा कर हालात का जायजा लिया। क्षेत्र को चार जोन में बांटकर प्रभारियों की नियुक्ति की व विजय नगर कॉलोनी में आपदा शिविर बनाने का सुझाव दिया। जन चौपाल में समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।