जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत जोगियाटिल्हा गांव में बुधवार की सुबह 8 बजे के करीब सांप के डंसने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान जोगिया टिल्हा निवासी (55) सावित्री देवी के रूप में की गई है। मृतका महिला का पुत्र अनिल ने बताया कि बुधवार को उसकी मां काम करने निकली थी। तभी एक सांप ने उसे डंस लिया था।