जल भराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी टोहाना पहुंचे और उनके द्वारा फतेहाबाद के टोहाना इलाके के बलियाला हैड का निरीक्षण किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री चांदपुर हैड का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए यह सभी इलाके बाढ़ संभावित क्षेत्र हैं। रविवार करीब 3 बजे मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत की।