ब्यावरा नगर पालिका के द्वारा शनिवार शाम 5:00 करीब संतोषी माता मंदिर प्रांगण परिसर में पेवर्स ब्लाक के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ भारत वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित सोलंकी, भाजपा नेता गोपाल बादशाह, पार्षद प्रतिनिधि रवि बड़ोने अरविंद शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।