राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा भिनाय के चुनाव भिनाय में रविवार शाम 5 बजे निर्विरोध सम्पन्न हुए।चुनाव अधिकारी गोविन्द राम लौहार व पर्यवेक्षक बृजेश की देखरेख में सम्पन्न हुए।चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।गोविन्द राम जांगिड़ तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।मंत्री राजू माली चुने गए।कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों को चुनकर गठन किया।