उत्तर भारत के कई राज्यों में इस बार भारी मानसूनी बारिश ने तबाही मचाई है। पंजाब राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहाँ बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए और उन्हें राहत सामग्री व आर्थिक सहयोग की सख्त जरूरत है। ऐसे समय में भाजपा नेता सतवीर कसाना ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।