ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर को शहर के नदी गेट चौराहे पर एक बार फिर सड़क धंस गई है। मुख्य चौराहे पर 15 फीट गहरी और 4 फीट चौड़ी सुरंग सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्टेट टाइम का पुराना नाला हो सकता है। दूसरी संभावना यह है कि यह स्वर्ण रेखा नदी का पुराना जल प्रवाह मार्ग हो सकता है। सुरंग की गहराई इतनी है कि इसका अंतिम छोर नहीं देखा जा सकता।