इस्लामनगर कस्बे में खून में लथपथ एक विवाहिता मिली। जिसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आज रविवार सुबह के वक्त इस्लामनगर कस्बे में एक विवाहिता खून में लथपथ दिखाई दी, तभी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है।