पांची गांव के समीप नदी किनारे शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। मोहम्मदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कारू मांझी नदी किनारे बांस काटने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूब गए। काफी खोजबीन के बावजूद शुक्रवार शाम तक उनका कोई पता नहीं चल पाया।शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर शव को नदी से बाहर निकल गया है।