आज रविवार दोपहर 12 बजे जखोली के कोट बांगर गांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने कृष्ण जन्म पर नृत्य किया और पूरी तरह कथा में डूब गए। भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि यदि आप वेदों के अनुकूल कार्य करते हैं। वही अच्छा व्यक्ति है।