इस बार मानसून ने संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। समय पर और पर्याप्त बारिश होने से धान की खेती बेहतर स्थिति में है। आमतौर पर भादो महीने तक जहां रोपाई जारी रहती थी, वहीं इस बार सावन तक ही लगभग 95 फ़ीसदी भूमि पर धान की रोपनी पूरी हो गई। खेतों में लहलहाती फसल देखकर किसानों में उत्साह है और अच्छी पैदावार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।