सिमरिया महा दलित टोला में डायन का आरोप लगाकर एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट की गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान चंपा देवी के रूप में हुई है। शनिवार करीब 4 बजे महिला के पुत्र अजय दास ने जानकारी दी। आरोपी कुसमी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। कटोरिया विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।