मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के दक्षिण वन मंडल के दूरस्थ ग्राम कल्दा से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। यहां के घने जंगलों में 100 से अधिक विलुप्तप्राय और दुर्लभ पक्षी प्रजातियां देखी गई हैं। इनमें कई ऐसी चिड़ियां भी शामिल हैं, जो अब सामान्य जंगलों में लगभग नजर ही नहीं आतीं।