खंडवा। इस वर्ष गणेश विसर्जन के लिए शहर में विशेष व्यवस्था की गई है। नगर निगम MIC सदस्य और भाजपा पार्षद राजेश यादव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अब पदम कुंड की जगह जिले में बनाए गए नए कुंडों में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जानकारी सोमवार शाम 5 बजे के लगभग मिली है।