बखरी थाना क्षेत्र के गंगरहों के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो ने 8 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पड़ हो गई। मृतका की पहचान संजय सहनी की 8 वर्षीय पुत्री अन्नु कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना में उसकी छोटी बहन तथा पिता भी घायल हो गए। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जमकर हंगामा शुरू कर दिया।