किशनगंज शहर के कटहलबाड़ी निवासी महिला ने जहर का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार घर में मामूली कहासुनी होने पर एक महिला ने जहर का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ते देखकर परिवार वालों ने उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।