सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रसिया मोहल्ले में आज मारपीट और पत्थरबाजी के दौरान चार महिलाएं घायल हो गई। जिसमें से एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों ने मारपीट का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। आज घटना के संबंध में घायल लक्ष्मी कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन दुर्गा कोरी के ससुराल वाले दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे हैं।