आगरा में जल जीवन मिशन के तहत 413 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल व विधायक धर्मपाल सिंह ने किया। पहले चरण में 187 करोड़ से कार्य शुरू हुआ। परियोजना से यमुना पार के ट्रांस यमुना फेस-1, फेस-2, पीलाखार आदि में शुद्ध पेयजल मिलेगा और पानी जनित बीमारियों पर 90% तक रोक लगेगी।