पहाड़ो मे हो रही लगातार बरसात के कारण निचले स्थानों पर यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। वहीं हथिनी कुंड बैराज से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे हरियाणा में पूरी तरह से अलर्ट है। पानीपत में मंगलवार सुबह 9 बजे से ही यमुना नदी से लगते गांव में अब बाढ़ का खतरा ग्रामीणों को सताने लगा है। यमुना नदी से सटे तमाशा बाद, पत्थर गढ़, नवादा में बाढ़ का खतरा बना है।