Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 9, 2025
एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बाकी डैम में मंगलवार एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सागर मुर्मू की डूबने से मौत हो गई। 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वह दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।