भारतीय जनता पार्टी टिकारी नगर मंडल किसान मोर्चा की संगठात्मक बैठक किला अंदर में मंगलवार दोपहर 2 बजे हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में किसान मोर्चा की कमिटी का घोषणा किया गया जिसमे अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष, मंत्री, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता चुने गए।