गौ माता के संरक्षण के लिए कंप्यूटर बाबा द्वारा 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक गौ माता न्याय यात्रा निकाली जाना है। इस यात्रा के जन जागरण के तहत कंप्यूटर बाबा शुक्रवार को सागर पहुंचे। सुबह 10:00 बजे मीडिया से चर्चा के दौरान मोहन सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश की सड़कों पर गौ माता मरने को मजबूर है। मुख्यमंत्री मिलने का समय नहीं दे रहे।