चंदौली जनपद की थाना सकलडीहा पुलिस ने शुक्रवार सुबह डेढ़गावा से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। डेढ़गावा निवासी अनिल सिंह के विरुद्ध थाना सकलडीहा पर 128 सीआरपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें अभियुक्त न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के क्रम में आज पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।