शुक्रवार दो बजे जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को गोपेश्वर नगर के ब्रह्म सैंण भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग, लोनिवि और नगर पालिका के अधिकारियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए।गोपेश्वर-घिघराण मोटर मार्ग पर बारिश के चलते ब्रह्म सैंण मोहल्ले में भूस्खलन हो रहा है।