मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय निवासी शिव सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे वह गांव के निकट जानवर चरा रहा था। तभी उसके पैर में जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिव सिंह को मेडिकल कॉलेज पर किया गया है।