Download Now Banner

This browser does not support the video element.

जसवंतनगर: यमुना में बाढ़ से नगला खदिया गांव में तबाही, एसडीएम टीम ने 185 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Jaswantnagar, Etawah | Sep 9, 2025
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने बलरई क्षेत्र के नगला खदिया गांव में तबाही मचा दी है। गांव के दो दर्जन से अधिक मकानों में पानी भर गया है। करीब 185 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। घरों में 4 से 5 फुट तक पानी भर चुका है। ग्रामीण ऊंचाई वाले स्थानों पर अस्थायी झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। गांव में बाजरे की फसल पूरी तरह डूब गई है।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us