सीएम सिटी लाडवा के गांव बड़शामी के पास आज एक डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर दे मारी है। जिसमें महिला के एक हाथ के ऊपर से डंपर का टायर निकल गया है। और महिला का हाथ कुचल दिया है। और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। डंपर चालक मौके से टक्कर मार कर फरार हो गया है। वहीं घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।