सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।