दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने लहेरियासराय के प्रेक्षागृह में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा संचालित 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतिनियुक्त केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर जिला जनसंपर्क के द्वारा दी गई।