Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Aug 25, 2025
धनबाद में ट्रैफिक पुलिस ने विनोद बिहारी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। हेलमेट, सीट बेल्ट, जरूरी कागजात और ब्लैक शीशे की जांच की गई। दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार ने बताया कि यह अभियान ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।