हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा पुल समीप नहर में अज्ञात युवक का शव उपलाते हुए मिला। ग्रामीणों की सूचना पर हरसिद्धि पुलिस पहुंची। जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने शव को नहर के पानी से बाहर निकला। हरसिद्धि पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए उक्त शव को मोतिहारी भेज दिया गया। अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी गुरुवार को 5 बजे दी गई।