बगहा के पिपरासी स्थित परसौनी गांव में नाव दुर्घटना के 48 घंटे बाद लापता महिला माया देवी का शव बरामद किया गया। दरअसल, शनिवार को नाव दुर्घटना हुई थी। इसमें एक महिला गायब थी। महिला को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई थी। लेकिन, यह टीम महिला को ढूंढने में असफल रही। इसके बाद ग्रामीणों ने सोमवार को ढूंढ लिया है। आपदा मित्र दिग्विजय यादव ने बताया हैं।