जिला चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र में गत 13 अगस्त को संदिग्ध अवस्था में हुई विवाहिता की मौत के मामले में अब मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मीडिया के साथ सांझा की है। पुलिस मामले की गहनता एवं निष्पक्षता से जांच कर रही है।