कुरुक्षेत्र CIA1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहाबाद में नोगजा पीर के पास से दशाय मुन्डा वासी झारखंड को काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 किलो 48 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया है।