भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पाटी व बोकराटा मंडल में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने किया। पाटी मंडल में निकली बाइक तिरंगा यात्रा राम मंदिर से शुरू हुई जो कि मुख्य मार्गो होते हुए नायरा पेट्रोल पंप तक पहुँची।