आज शुक्रवार दोपहर2 बजे एम.एल. पब्लिक स्कूल, गुप्तकाशी में फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री गणनाथ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा जन-जागरुकता एवं प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अन्तर्गत विद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षणरत समस्त छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।