सदर थाना इलाके में स्थित पालड़ी गांव की कंजर बस्ती की नाली में शनिवार रात्रि को अज्ञात बच्चे का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्रवासियों का कहना था की बच्चों ने उसे खेलने का गुड्डा समझ कर नाली से बाहर निकाला और खेलने लगे। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया ।