शुक्रवार दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक 35 वी वाहिनी ई- समवाय सशस्त्र सीमा बल द्वारा हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुर्रे में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" एवं "नशा मुक्ति" अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कम्पनी कमांडर निरीक्षक पार्थ घोष के निर्देशन में उप निरीक्षक सोबन सिंह द्वारा स्कूली बच्चों को जागरूक किया।