रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुभम खाना बनाने को लेकर पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुभम को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने शुभम के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।