कसबा गांव के शिक्षिका के खाते से साइबर अपराधियों ने रूपया 86000 उड़ा दिया। शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय पथड्डा में नियुक्त हैं। घटना के बाद पीड़िता शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे बताया की शिक्षिका को साइबर थाना बांका भेज दिया गया है।