कुडू प्रखंड सभागार परिसर में शुक्रवार अपराह्न करीब 3:00 बजे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी देना था। इस क्रम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।