मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 7 सितंबर को देवतालाब पहुचे जहा सभा स्थल से 37 करोड़ 50 लाख रुपए के लागत का 16 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 203 करोड़ 83 लाख रुपए के लागत के 6 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। वे बहुती जलप्रपात का अवलोकन करने भी पहुचे।वही देवतालाब शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देवतालाव स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया।