सैंया में शनिवार देर शाम नो बजे करीब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। सैंया निवासी आबिद और कलुआ स्कूटी से आगरा की ओर जा रहे थे। पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये थे।