जिले भर में आज सोमवार को नवाखाई का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।यह पर्व आदिवासी समाज का मुख्य पर्व है।इसमें नए फसल का तर्पण किया जाता है।इस दिन सभी परिवार एक जगह एकत्रित होकर अपने इष्ट देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर नई फसलों के बोलियों को इष्ट देवी देवताओं को तर्पण किया जाता।साथ ही खाद्य पदार्थ बना कर प्रसाद के रूप में ग्रहण करते है।