बुरहानपुर में पुलिस द्वारा बाल मित्र जनजागरूक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्कूली बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा की जानकारी दी गई। शुक्रवार दोपहर 12 बजे नेपानगर, निंबोला और खकनार क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। थाना प्रभारी और स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।