तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप शंकराचार्य मूर्ति स्थल मार्ग पर पलटी। वाहन में 30 से 40 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल। हादसे में दस गंभीर घायल, कई को हल्की चोटें आईं। घायलों को सिविल अस्पताल से जिला अस्पताल खंडवा रेफर किया गया। जानकारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग मिली है।