नगर के खंड विकास कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने किसने की समस्याओं को लेकर पंचायत का आयोजन किया। बुधवार को संगठन के जिला प्रभारी चौधरी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता खंड विकास कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत आयोजित कर प्रशासनिक अधिकारियों से निस्तारण की मांग की।